Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गैस की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें- त्यागराजन:पटना में 188 गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी जारी


पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम प्रेस कॉन्फ्रेस किया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों के कारण घबराकर गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और अनावश्यक रूप से सिलेंडर बुक न करें। डीएम ने कहा कि, ‘जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है और आने वाले दिनों में भी इसकी कोई कमी नहीं होगी। कुछ लोग घबराहट में एडवांस बुकिंग करा रहे हैं या जरूरत से ज्यादा सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव बन रहा है।’ बुकिंग के लिए तय किया गया समय जिलाधिकारी ने बताया कि, ‘गैस वितरण को व्यवस्थित रखने के लिए बुकिंग का समय निर्धारित किया है। नगर निकाय क्षेत्र में एक सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों के बाद कर सकेंगे। दूसरे अतिरिक्त सिलेंडर की बुकिंग 30 दिनों के अंतराल पर होगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए 30 दिनों का समय निर्धारित किया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से गैस उपलब्ध कराई जा सके।’ 188 गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात जिलाधिकारी त्यागराजन ने बताया कि, पटना जिले की सभी 188 गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि वितरण प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके और किसी भी तरह की गड़बड़ी या कालाबाजारी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जहां भी एजेंसियों पर भीड़ की स्थिति बनेगी, वहां तुरंत पुलिस भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया जाएगा। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में दानापुर और फुलवारी शरीफ इलाके में इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई भी की गई है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।’ संस्थानों को दी जा रही प्राथमिकता प्रशासन की ओर से गैस वितरण में आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पतालों, कॉलेजों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को गैस आपूर्ति में प्राथमिकता दी गई है ताकि उनकी सेवाएं प्रभावित न हों। साथ ही एजेंसियों को जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा भी देने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से प्रशासन की अपील जिलाधिकारी त्यागराजन ने पटना के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और धैर्य के साथ सामान्य तरीके से गैस बुकिंग करनी चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles