Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भुगतान में देरी से किसान परेशान, समाधान की मांग

राजनगर| राजनगर क्षेत्र के समाजसेवी अजय कुमार गोप ने किसानों को धान की राशि भुगतान में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अपना धान बेचा है, उन्हें सरकार के निर्देशानुसार 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जाना चाहिए, लेकिन कई किसानों को अब तक उनकी राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्हें खोकरो गांव के किसान तपन कुमार गोप ने बताया कि उसने गोविंदपुर लैम्पस में बीते 13 फरवरी को 52 क्विंटल धान बेचा है, एक माह बाद भी खाते में पैसा नहीं आया है। ऐसे ही और कई किसानों के खाते में राशि नहीं आयी है। अजय ने कहा कि भुगतान में हो रही देरी के कारण किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी दैनिक जरूरतों और खेती से जुड़े अन्य कार्यों के लिए इस राशि पर निर्भर रहते हैं, लेकिन समय पर भुगतान नहीं मिलने से उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। अजय कुमार गोप ने सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और किसानों को उनका बकाया भुगतान अविलंब कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों को जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles