Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना-कुख्यात मानस सिन्हा अरेस्ट:कार में बैठकर दोस्त के साथ कर रहा था हत्या की प्लानिंग, देसी कट्टा सहित कई हथियार बरामद


पटना के खाजेकला थाना अंतर्गत महाराजा बालू घाट से ब्लू रंग की कार में अपराधी मानस सिन्हा अपने दोस्त आरिफ उर्फ जॉनी के साथ बैठा था। किसी की हत्या की प्लानिंग कर रहा था। सूचना के आधार पर एसटीएफ के साथ मिलकर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि ब्लू रंग की कार के पास टीम पहुंचकर तलाशी ली तो दोनों कार के भीतर से पकड़े गए। इनके फोन वगैरह से व्हाट्सएप चैट के जरिए सर्च करने पर 3 अन्य आरोपियों के बारे में पता चला। इनकी निशानदेही पर हर्ष राज, अमित कुमार, राकेश कुमार को अरेस्ट किया गया है। देसी कट्टा सहित कई चीजें मिली गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से देशी पिस्टल-2, देशी कट्टा-3, जिंदा कारतूस- 26, खोखा-2, मैगजीन- 6, एंड्रॉयड मोबाइल- 5, कीपैड मोबाइल- 1, पिस्टल कवर- 1, नकद- ₹26,050, चेन (सोना जैसा)-1, अंगूठी (चांदी जैसा)-3, अंगूठी (सोना जैसा)-1, कड़ा (चांदी जैसा)-1, घड़ी- 1, लॉकेट (सोना जैसा)- 1, चांदी का ब्रेसलेट- 1, लेडीज पर्स- 1 (जब्त) बरामद किए गए हैं। लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है पकड़े गए अपराधियों में से मानव सिन्हा, अमित कुमार और राकेश कुमार का लंबा चौड़ा अपराधी के इतिहास पाया गया है। खाजेकला, आलमगंज, भागलपुर कोतवाली, मुजफ्फरपुर समेत अलग-अलग थानों में इनके खिलाफ, अवैध हथियार, लूटपाट समेत मामले दर्ज हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles