बोकारो | सेक्टर-8बी स्थित डीएवी स्कूल में कार में आग लगाने और मारपीट की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 10 मार्च को हुई थी। दोनों आरोपी पिलगड़िया खटाल के सुमंत कुमार और बिट्टू कुमार यादव शामिल है। एसपी बोकारो के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वादी कुणाल सिंह और पीड़ित विक्की सिंह से छीना गया दो मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
आग लगाने और मारपीट में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
Date:




