सिटी रिपोर्टर | बोकारो नांदी फाउंडेशन की ओर से बोकारो महिला कॉलेज में छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जॉब ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें कुल 96 छात्राओं का चयन किया गया और उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से ऑफर लेटर प्राप्त हुए। भर्ती प्रक्रिया में क्वेस कॉर्प (टाटा मोटर्स और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से), स्पेक्ट्रम (रॉयल एनफील्ड और फॉक्सकॉन के माध्यम से), फिनो पेमेंट्स बैंक तथा एडेको जैसी कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए, जिससे छात्राओं को अपने करियर की शुरुआत करने का मौका मिला। आयोजन में निशा सिंह, रिंकू कुमार और अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्राचार्य डॉ. ज्योति रानी, प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. केएन भारती तथा डॉ. प्रभावती कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
बोकारो महिला कॉलेज की 96 छात्राओं का विभिन्न कंपनियों में हुआ चयन
Date:




