कोसी नहर से मिला हिस्ट्रीशीटर राहुल यादव का शव:3 दिन बाद हुई पहचान, पुलिस को गैंगवार में हत्या की आशंका, कई मामलों में था वांछित

Date:


मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र में जेठीयाही और दहिला के बीच कोसी नहर के पास मिले शव की पहचान हिस्ट्रीशीटर राहुल यादव के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या गैंगवार में गोली मारकर की गई है। राहुल यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह मधुबनी के लहेरियागंज में दो मजदूरों की चाकू मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव 10 मार्च को संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया था। मृतक के शरीर पर छह गोली लगने के निशान थे। शुरुआती 24 घंटों में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, जिसके बाद आसपास के सभी थानों और सीमावर्ती नेपाल के नजदीकी थानों में मृतक की तस्वीर वायरल की गई। इसी प्रक्रिया के तहत शव की पहचान सुनिश्चित हो पाई। 2023 में लूट मामले में गया था जेल अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि राहुल यादव अरेर थाना में 2023 में एक बाइक लूट मामले में जेल जा चुका था। वह परौल पंचायत के झोझी गांव निवासी सुफन यादव का पुत्र था। पुलिस उसके साथी श्रावण यादव की तलाश कर रही है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। एसपी ने यह भी बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का दावा कर रही है। राहुल यादव बीते 22 दिसंबर को नगर थाना के लहेरियागंज मुशहर टोली में हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की मौत का मुख्य आरोपी था और तब से फरार चल रहा था। जांच के बाद होगा खुलासा पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आशंका है कि राहुल यादव की हत्या उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के राज खुलने के डर से की गई हो, या फिर आपसी गैंगवार में उसे मारकर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नहर के पास फेंक दिया गया हो। इस हत्याकांड के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा पूर्ण जांच के बाद ही हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp