Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में दो युवकों ने की आत्महत्या:मनिका थाना क्षेत्र में एक का घर में तो दूसरे युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश


लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में शनिवार को आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। सिंजो पंचायत में हुई इन घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पहली घटना सिंजो पंचायत के रथहाखाड़ गांव की है। यहां लगभग 25 वर्षीय सुभाष कुमार सिंह, जो उदेश्वर सिंह के पुत्र थे, ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह शराब के नशे में घर का दरवाजा बंद कर अंदर चले गए थे। कमरे में युवक फांसी के फंदे से लटका मिला
शनिवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खपड़ैल मकान की छत हटाकर अंदर देखा। इस दौरान युवक फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पेड़ से गमछा बांधकर फांसी लगा ली
दूसरी घटना मनिका-कुमंडीह रोड स्थित लरकटिया सेमर जंगल में हुई। सिंजो पंचायत के भवराहा टोला निवासी लगभग 35 वर्षीय महेश सिंह ने एक पेड़ से गमछा बांधकर फांसी लगा ली। पेड़ से लटका शव देखकर आसपास के ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मनिका पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को एक झोला मिला है, जिसमें मृतक का टिफिन में रखा खाना और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि महेश सिंह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और शुक्रवार को वह खाना लेकर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया दोनों मामलों को आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles