Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आज होगा महिला सम्मान समारोह, तैयारी पूरी

लोहरदगा| झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत संचालित पलाश की ओर से 14 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से नया नगर भवन, लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। समारोह में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भागीदारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles