Surya Gochar 2026:सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर कैसा होगा असर – Surya Gochar 2026 Sun Transit In Meen Rashi Parivartan Effect On Zodiac Signs
Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य को ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता, आत्मा और प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है तो व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में सूर्य को राजा का दर्जा प्राप्त है और यह उच्च पद और सत्ता आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य 14 मार्च 2026 को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों को ऊपर किसी न किसी तरह का प्रभाव अवश्य ही पड़ता है। आइए जानते हैं सूर्य मीन राशि में गोचर करने से मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
Trending Videos
2 of 4
आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते हैं और सूर्य का मीन में गोचर करने से यह आपके बारहवें भाव में होगा। ऐसे में आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। भाग्य का साथ न मिलने से काम बहुत सारे अधूरे रह सकते हैं। करियर को लेकर आपके ऊपर दबाव बढ़ सकता है। आपको आर्थिक रूप से कुछ नुकसान होने का अंदेशा है। रिश्तों में कई तरह की गलतफहमियां बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा नहीं रहेगा।
3 of 4
वृषभ राशि
– फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे भाव के स्वामी होते हैं और 14 मार्च को मीन राशि में गोचर आपके लिए ग्यारहवें भाव में हुआ है। कुंडली का ग्यारहवां भाव सुख-सुविधाओं और इच्छापूर्ति वाला होता है। ऐसे में आपकी आय में इजाफा होने के योग हैं। सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक जीवन में स्थिरता और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। ऐसे में आपके लिए करियर में सूर्य का गोचर बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगे। नौकरी के नए -नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से समय बहुत ही फलदायी साबित हो सकता है।
4 of 4
मिथुन राशि
– फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव तीसरे भाव के स्वामी होते हैं और अब जब सूर्य का मीन राशि में गोचर हुआ है तो मिथुन राशि वालों के लिए उनकी कुंडली के दशम भाव में गोचर करने वाले हैं। दशम भाव में सूर्य के होने पर उनको दिगबल की प्राप्ति होती है। इस दौरान करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती है। ऐसे में सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। उच्च पदों की प्राप्ति होगी। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करने के इच्छुक हैं उनको इसमें अच्छी सफलता मिल सकती है।