Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप,छोटी बहन को पैसे देकर भगाया:जमुई में खेत में शौच के लिए गई थी दोनों बहनें, पिता की शिकायत पर केस दर्ज


जमुई के झाझा पुलिस स्टेशन के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही एक शादीशुदा युवक पर लगाया गया है। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने शनिवार को थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शौच के लिए खेत गई थीं दोनों बहनें पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे उनकी दोनों बेटियां गांव के बहियार (खेत) की ओर शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान गांव का ही युवक दिनेश यादव वहां पहुंच गया। परिजनों के अनुसार आरोपी ने पहले छोटी बेटी को डराया और फिर उसे 10 रुपये देकर बिस्कुट खरीदकर खाने के लिए भेज दिया। छोटी बेटी को वहां से भगा दिया गया। छोटी बहन ने घर पहुंचकर दी जानकारी बताया जाता है कि छोटी बेटी घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। पीड़िता के पिता का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बड़ी बेटी के साथ आरोपी जबरदस्ती कर रहा था। उन्हें देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। पिता ने थाने में दी लिखित शिकायत घटना के बाद पीड़िता के पिता ने झाझा थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी दिनेश यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया केस मामले को लेकर राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles