सबलाडीह में नावाअहार मैया प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में भक्ति जागरण

Date:


खोरीमहुआ | धनवार प्रखंड क्षेत्र के डोरंडा सबलाडीह में शुक्रवार रात नावा अहार मैया प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खोरीमहुआ अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता सुनील कुमार प्रजापति और यज्ञ समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एलआरडीसी सुनील कुमार प्रजापति ने श्रीराम जन्म स्तुति भय प्रगट कृपाला, दीन दयाला का गायन कर पंडाल को भक्तिमय माहौल से भर दिया। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आसपास के लगभग दस गांवों से हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। दर्शक पूरी रात भक्ति गीतों पर झूमते रहे। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि 13 मार्च की रात आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा और राजू हलचल की टीम ने शानदार भजन प्रस्तुत किए, जबकि उद्घोषक और हास्य कलाकार लखन शर्मा ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करते हुए रातभर श्रोताओं को बांधे रखा। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष जीतलाल मिस्त्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू पांडेय, प्रदुम्न कुमार वर्मा, मंजीत पांडेय, कमलेश वर्मा, रंजीत सिंह गुड्डू, राहुल सिंह, संजय पांडेय, संतोष वर्मा, सुधीर वर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, महानंद राणा, जयदेव यादव, विशाल विश्वकर्मा, राम प्रसाद वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, अजय कुमार वर्मा, विशाल पांडेय, गोविंद उपस्थित थे। गिरिडीह | रमजान के अवसर पर शहर के रोजेदारों के लिए झामुमो जिला समिति ने शनिवार को नगर भवन, गिरिडीह में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में झारखंड के नगर विकास, उच्च शिक्षा, तकनीकी और खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ईद मुस्लिम समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें एक माह रोजा रखकर लोग ईश्वर से देश और समाज में अमन-शांति की कामना करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी रोजेदारों ने संयुक्त रूप से नमाज पढ़कर रोजा खोला और इफ्तार किया। पार्टी में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महा सचिव महालाल सोरेन, अजीत कुमार पप्पू, कृष्ण मुरारी शर्मा, मो. शहनवाज अंसारी, मो. इरशाद अहमद, फरदीन अहमद, मो. चांद रशिद, मो. चामो समेत सभी जिला समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ricky Ponting Hits Bullseye As He Dissects Suryakumar Yadav’s Captaincy Amid Form Issues

Ricky Ponting praised Suryakumar Yadav© AFP One of the greatest...

BAN vs PAK, 3rd ODI Match Prediction: Who will win today’s game between Bangladesh and Pakistan?

After two wildly contrasting games, the series stands...

सरिया में 19 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी

बड़की सरिया|आगामी 19 मार्च को सरिया प्रखंड क्षेत्र की...
Join Us WhatsApp