Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के 20 जिलों में आज से आंधी-बारिश का अलर्ट:60 किमी रफ्तार से चलेगी हवा; पलामू-लातेहार में चलेगी हीट वेव, यलो अलर्ट


राज्य में मौसम का मिजाज एक साथ दो तरह का नजर आ रहा है। कहीं तेज गर्मी और लू का असर है तो कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। रांची स्थित भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार से राज्य के करीब 20 जिलों में तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। 16 मार्च को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को रांची सहित खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। चार जिलों में बढ़ेगी गर्मी, लू चलने की आशंका दूसरी ओर गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तापमान बढ़ने के साथ लू चल सकती है। मौसम विभाग ने पलामू और लातेहार के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट भी जारी किया है। अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। वर्तमान में जमशेदपुर, सरायकेला और पलामू क्षेत्र में गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। रांची का पारा पहुंचा 35 डिग्री पार राजधानी रांची में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 19 मार्च के बीच बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे उमस वाली गर्मी का एहसास हो सकता है। राज्य में शनिवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पलामू में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 मार्च को लगभग सभी जिलों में तेज हवा और वज्रपात की संभावना है, जबकि 18 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर अन्य जिलों में बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ हवा चलने का अनुमान है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles