आरा में प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की कोशिश:लड़के ने लगाई फांसी, गंभीर हालत में पटना रेफर; प्रेमिका को भगाकर ननिहाल लेकर गया था

Date:


भोजपुर में प्रेम-प्रसंग में 17 साल के लड़के ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की है। हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। किशोर की पहचान कहथु निवासी गरीबन मुसहर के पुत्र मंडल उर्फ मढ़ई मुसहर के तौर पर हुई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। मां फूलकुमारी देवी ने बताया कि गांव की एक लड़की से पिछले दो साल से प्रेम करता है। अक्सर मुलाकात होती थी, दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रहते थे। एक सप्ताह पहले उसी लड़की के साथ कोइलवर के पचैना गांव अपने ननिहाल भाग गया था। जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन वहां पहुंच और जबरन उसे घर लेकर आ गए। लड़की अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी। उसे कहीं छिपा दिया।
घटना के समय घर में कोई नहीं था फुलकुमारी देवी ने आगे कहा कि मेरी बड़ी बहू का अनुमंडलीय अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। मैं अस्पताल में थी, इस बीच मेरे छोटे बेटे ने गले में गमछा लगाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही घर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से बेटे को अस्पताला पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

U.S. Bombs Iranian Oil Hub

new video loaded: U.S. Bombs Iranian Oil Hub0:56The U.S....

India Clears ₹3.23 Lakh Cr Oil Bond Debt; Will Petrol & Diesel Get Cheaper?

Synopsis: The government has cleared a massive oil bond...
Join Us WhatsApp