Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जगदीशपुर में महिला ने गंगा में कूदने का प्रयास किया:घरेलू विवाद से परेशान महिला की आपदा मित्रों ने बचाई जान


भागलपुर में घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने गुरुवार को बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा नदी में कूदने का प्रयास किया। घाट पर तैनात आपदा मित्रों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को डूबने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार, घर में हुए विवाद के बाद महिला बरारी सीढ़ी घाट पहुंची थी और नदी में उतर गई। उसे डूबता देख घाट पर तैनात आपदा मित्र अमित कुमार, रूपेश कुमार, मुनीलाल शाह, जनार्दन राम, संजीव कुमार और नीतीश कुमार तुरंत नदी में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आपदा मित्रों ने तत्काल डायल-112 की पुलिस टीम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। बाद में पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। महिला की पहचान बरगंज थाना क्षेत्र के हरिजन टोला, झाड़ू फैक्ट्री के समीप निवासी रेणु देवी, पति ईश्वर चौधरी के रूप में हुई है। घाट पर मौजूद लोगों ने आपदा मित्रों की तत्परता और साहस की सराहना की। उनकी त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। घटना के बाद कुछ देर तक घाट पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles