![]()
महिला समानता दिवस के अवसर पर समाजसेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद की पहल पर बीरू निवासी अनिता कुमारी को स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिला। आर्थिक रूप से कमजोर अनिता कुमारी को बुधवार को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई। साथ ही व्यापार शुरू करने के लिए 3000 रु की आर्थिक सहायता भी दी गई। भरत प्रसाद की पहल पर एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान और एनडीसी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक ने अनिता को सिलाई मशीन प्रदान की। अधिकारियों ने उसे आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। एसडीओ सुमंत तिर्की ने कहा कि स्वरोजगार ही आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है।
