Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

होटल संचालक पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद

जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में होटल संचालक पर जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित साईं नगर निवासी विक्की कुमार पांडे (34), पिता देवेंद्र नाथ पांडे, और चौका थाना क्षेत्र के खूंटी गांव निवासी बजरंगी कुमार महतो (20), पिता हरि महतो शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, विक्की पांडे इस मामले का मुख्य नामजद आरोपी है। घटना 28 जुलाई की रात की है। होटल संचालक विशाल गोराई होटल बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीतरी पुलिया के समीप, पहले से घात लगाए विक्की पांडे और उसके साथियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली विशाल की कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 211/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी बीएनएस की धारा 109, 61(2) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल अन्य सहयोगियों के नामों का भी खुलासा किया है। इसके आधार पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles