पाकुड़ में लोन वसूली को लेकर विवाद:महिलाओं ने तीन कर्मचारियों को बनाया बंधक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया मुक्त

Date:


पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सदर इशाकपुर नया टोला में शनिवार देर शाम लोन की किस्त वसूली को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित महिलाओं ने एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों को घर में बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तीनों कर्मचारियों को सुरक्षित मुक्त कराया। घटना के दौरान गांव में देर रात तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। किस्त जमा करने की मांग पर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारी शनिवार शाम इशाकपुर नया टोला पहुंचे थे। कंपनी के कर्मचारी गांव की महिला स्वयं सहायता समूहों को दिए गए लोन की किस्त वसूली के लिए वहां गए थे। कर्मचारियों ने समूह की महिलाओं से निर्धारित किस्त की राशि जमा करने को कहा। इस पर कुछ महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे पहले ही कई महीनों से किस्त की रकम कंपनी के एजेंटों को दे चुकी हैं। महिलाओं का आरोप था कि कंपनी के एजेंट नियमित रूप से गांव आकर उनसे पैसे ले जाते रहे हैं। कर्मचारियों ने जब कहा कि संबंधित किस्त की राशि कंपनी के रिकॉर्ड में जमा नहीं हुई है, तो इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और महिलाएं उग्र हो गईं। कर्मचारियों को घर में किया बंधक, देर रात पहुंची पुलिस विवाद बढ़ने के बाद कुछ महिलाओं ने तीनों कर्मचारियों को पकड़कर एक घर में बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसी दौरान देर रात आसपास के गांवों में बच्चा चोर होने की अफवाह भी फैल गई, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और बंधक बनाए गए तीनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कई किस्तों की राशि कंपनी के एजेंटों को दी थी, लेकिन एजेंटों ने वह रकम कंपनी में जमा नहीं की। पुलिस ने महिलाओं को सलाह दी कि वे इस मामले को लेकर कंपनी के पाकुड़ स्थित कार्यालय में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस की सूझबूझ से मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Kishanganj Liquor Seized | 1152 Liters Foreign Liquor Nabbed; Two Arrested

किशनगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार सुबह...
Join Us WhatsApp