Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में 140 मरीजों की फ्री में हुई जांच:रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर, 15 लोगों का डायबिटीज टेस्ट


नालंदा में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रविवार को विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के असहाय और जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा पहुंचाना था। इस दौरान शहर के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं, जिससे कुल 140 लाभार्थी लाभान्वित हुए। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञों ने मरीजों की गहन जांच की और उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। इसके अलावा, शिविर में 15 लोगों की मधुमेह (Diabetes) जांच भी नि:शुल्क की गई। ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने भी मरीजों को परामर्श दिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर अब एक निरंतर प्रक्रिया है। प्रत्येक रविवार को इसी स्थान पर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में आए लाभार्थियों ने रेड क्रॉस के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए यह पहल एक वरदान साबित हो रही है। टीम वर्क से मिली सफलता शिविर के सफल संचालन में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार सहित टीम ने मरीजों के पंजीकरण और कतार प्रबंधन की कमान संभाली।
प्रमुख सदस्यों में ये रहे मौजूद ब्रज बिहारी, राकेश कुमार पंकज, चंद्रमणि कुमार, प्रोफेसर स्वधर्म कुमार, आकाश रोशन, रागिनी कुमारी, शंभू कुमार कश्यप, डॉ. एसएम मुजफ्फर जमाल, एएनएम मुस्कान कुमारी, रीना कुमारी, कुणाल गौरव, अरुण कुमार और संजय कुमार। स्थानीय लोगों ने इन सदस्यों के समर्पण और सेवा भावना को शिविर की सफलता का मुख्य आधार बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles