Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड से ज्यादा बंगाल में होती है कोयले की चोरी : ECL

ECL Coal Theft Internal Report: सीआईएसएफ, ईसीएल सुरक्षा विभाग और पुलिस की सक्रियता के बावजूद पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा और पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) जिला में फैले कंपनी की खदानों में कोयला चोरी पुराने ढर्रे पर लौटने लगी है. ईसीएल के एक इंटरनल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि झारखंड में स्थित खदानों की तुलना में बंगाल में कोयला चोरी के मामले ज्यादा आ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस साल एक मई से 31 जुलाई तक बंगाल में कोयला चोरी को लेकर स्थानीय पुलिस थानों में कुल 123 शिकायतें दर्ज करायी गयी है. इस अवधि के दौरान झारखंड के पुलिस थानों में सिर्फ 54 शिकायतें ही हुई है.

बंगाल में 162 और झारखंड में 316 छापेमारी

इस दौरान बंगाल में कुल 162 छापेमारी हुई. झारखंड में 316 बार रेड की गयी. राहत की बात यह है कि इस साल की एक फरवरी से 30 अप्रैल तक कि अवधि के दौरान बंगाल के थानों में 218 शिकायत, तो झारखंड में 113 शिकायतें हुई थी. रेड मामले में इस दौरान बंगाल में 751, तो झारखंड में 480 रेड हुई थी.

ये भी पढ़ें: अवैध कोयला खनन पर CISF का प्रहार : मुगमा में 218.9 मीट्रिक टन कोयला जब्त, जानें कितनी है कीमत

ईसीएल की 77 में 61 खदानें बंगाल में

ईसीएल की कुल 77 कोयला खदानों में 24 खुली (ओसीपी), 48 भूमिगत (यूजी) और छह मिश्रित (खुली और भूमिगत) खदानें हैं. इसमें से 14 ओसीपी, 5 मिश्रित और 43 यूजी माइंस बंगाल में हैं. इसमें से एक खदान बांकुड़ा में और 2 पुरुलिया जिले में हैं. बाकी खदानें पश्चिम बर्धमान जिले में हैं. पिछले साल के आंकड़े देखेंगे, तो कोयला के कुल 550 लाख टन उत्पादन में 59 फीसदी बंगाल से हुआ था. ईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंगाल में खदानें ज्यादा होने के कारण चोरी भी ज्यादा होती है. हालांकि चोरी के मामलों में गिरावट आयी है.

ये भी पढ़ें: ईसीएल, CISF एवं रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से बंगाल में हो रही थी कोयले की चोरी, CBI ने 4 राज्यों में 45 जगह छापे मारे

1 फरवरी से 31 जुलाई 2026 तक के आंकड़े

माह कुल शिकायतें कुल रेड कुल कोयला जब्त (टन में)
फरवरी 126 332 1046.15
मार्च 54 365 1373.567
अप्रैल 38 56 529.82
मई 21 29 54.117
जून 65 69 332.325
जुलाई 37 64 153.36

झारखंड राज्य की खदानों से जुड़ा ब्योरा

महीना कुल शिकायतें कुल रेड कुल कोयला जब्ती (टन में)
फरवरी 47 166 1384.72
मार्च 26 216 1835.27
अप्रैल 40 98 1238.71
मई 16 114 637.51
जून 17 100 575.62
जुलाई 21 102 1041.26

केंद्र-राज्य में कोयला चोरी पर होते थे आरोप-प्रत्यारोप, अब खत्म

कोयलांचल में कोयले की चोरी होना आम बात है, लेकिन वर्ष 2014 से 2020 तक सिंडिकेट बनाकर जिस तरह कोयले का अवैध खनन व तस्करी का खेल चला, उसने पूरे देश का ध्यान खींचा. ईसीएल के समानांतर ओसीपी बनाकर कोयला खनन हुआ. अरबों रुपए के घोटाले की सीबीआई और ईडी दोनों जांच कर रही हैं. जब तक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार रही, कोयला चोरी के मुद्दे पर राज्य और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा. अब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं. फिर भी कोयला चोरी नहीं रुक रही. इस बारे में ईसीएल के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने कहा कि कोयला चोरी में कमी आयी है.

ये भी पढ़ें: अवैध कोयला खनन और तस्करी पर CISF का एक्शन, ECL क्षेत्र से 540 मीट्रिक टन कोयला जब्त

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles