हाथी के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल,ग्रामीणों में भय

Date:


भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर प्रखंड के मुंडरो पंचायत अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में शनिवार को जंगल में हाथी के हमले से रौशन मंडल (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रौशन मंडल जंगल में बकरी चराने गए थे, तभी जंगल में भटक आए एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रौशन मंडल को तुरंत बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार की पहल पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इलाज के दौरान उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय से जंगल में एक बिछड़ा हुआ हाथी घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इस घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने वन विभाग से अपील की है कि अविलंब कार्रवाई कर हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र से हटाया जाए। उन्होंने घायल रौशन मंडल के बेहतर इलाज और वन विभाग की ओर से मुआवजे की भी मांग की है। घटना के बाद लोग सतर्क घटना ने ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ा दी है और वन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को हाथी के नियंत्रण और सुरक्षा उपायों पर तत्काल ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी की संभावना कम हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp