बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया

Date:

बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया

Mamata Banerjee Hike Honorarium of Priests and Muezzins: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले ममता बनर्जी की सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले यह घोषणा की है.

पुरोहितों और मुअज्जिनों के मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि

सरकार ने इन दोनों के मासिक मानदेय में 500-500 रुपए की वृद्धि करने की घोषणा की है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे. इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी. इसके बाद सरकार ऐसी कोई भी घोषणा नहीं कर पायेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुजारियों और मुअज्जिनों को अब मिलेंगे 200 रुपए

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके यह जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि की गयी है, जिनकी सेवा हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को संबल प्रदान करती है. इस संशोधन के बाद, अब उन्हें प्रति माह 2,000 रुपए प्राप्त होंगे. इसके साथ ही, पुरोहितों और मुअज्जिनों द्वारा विधिवत जमा किये गये सभी नये आवेदनों को भी राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गयी है.

इसे भी पढ़ें

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE: बंगाल चुनाव 2026 की हर बड़ी घोषणा, सबसे पहले यहां

बंगाल चुनाव 2026 की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब से लगेगी आचार संहिता और क्या होगा असर

The post बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

3 Engineering Stocks Riding India’s ₹2.2 Lakh Crore Aerospace Growth

SYNOPSIS: India’s aerospace market is projected to reach Rs....

Bengaluru restaurants levy ‘gas crisis charge’ amid West Asia conflict: ‘Don’t have a choice’

2 min readBengaluruMar 15, 2026 07:42 PM IST The fuel...

Reports: Lalit Modi set to return to IPL with eye on Rajasthan Royals ownership stake

In a breaking development, a media report doing rounds...
Join Us WhatsApp