Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 50 लाख रुपए बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार


खड़गपुर| खड़गपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर रेल राजकीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम इब्राहिम मोल्ला है। वह हुगली जिला के चंडीपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। उसके पास से कुल 50 लाख 77 हजार पांच हजार रुपए बरामद हुए। बरामद नगद रुपए में पांच सौ के 9755 नोट और दो सौ रुपए के 1000 नोट शामिल हैं। रेल राजकीय पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर में रुटीन गश्त लगा रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नम्बर 2 पर एक व्यक्ति को उद्देश्यहीन तरीके से घूमते हुए देखा गया। पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर उसकी बातें संदिग्ध पायी गईं। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह होने पर पुलिस ने उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली, जिसमें से लगभग 50 लाख 77 हजार 500 रुपए नकद बरामद हुए। तलाशी के दौरान उसके पास से खड़गपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन का एक टिकट भी बरामद हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles