Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ताली गांव में सोख्ता निर्माण में घोटाला घटिया सामग्री और वसूली का आरोप

भास्कर न्यूज | केतार केतार प्रखंड के मुकुंदपुर पंचायत अंतर्गत ताली गांव में सोखता निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं के चलते ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार को आवेदन देकर मामले की तुरंत जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में इस्तेमाल हो रही ईंट इतनी कमजोर है कि हाथ लगाने पर टूट जाती है। साथ ही घटिया सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पूरी टंकी या गड्ढा जल्द ही खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जलसहिया प्रत्येक टंकी या गड्ढे के निर्माण के नाम पर लाभुकों से 200 रुपये की वसूली कर रही हैं। विरोध करने पर ठेकेदार और जलसहिया मिलकर जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं। ताली गांव के ग्रामीण प्रदीप सिंह, रामनिवास सोनी और हरिनाम बैठन सहित अन्य लोगों प्रशासन से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण सोखता का निर्माण कराने को कहा है। अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles