नवादा में इफ्तार पार्टी का आयोजन:रोजेदारों को फूल-गमछा देकर सम्मानित किया गया

Date:


नवादा शहर के कुंती नगर स्थित खेल मैदान में रमजान के पाक महीने में रोजेदारों के लिए एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह दावत-ए-इफ्तार नवादा के शिक्षाविद और समाजसेवी, मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह के सौजन्य से आयोजित की गई थी। इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले सभी रोजेदारों का डॉ. अनुज सिंह ने गमछा और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अनुज सिंह ने सभी रोजेदार भाइयों को रमजान की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रमजान एक पाक महीना है और मान्यता है कि इस महीने की जाने वाली हर दुआ कुबूल होती है। डॉ. सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पिछले कई वर्षों से हर साल रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। मगरिब की अजान से पहले सभी ने एक साथ हाथ उठाकर अल्लाह की रजामंदी और मुल्क में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगीं। इफ्तार पार्टी में शामिल इस्लाम धर्मावलंबियों ने रमजान माह को इस्लाम में सबसे बेहतर और पाक बताया। उन्होंने कहा कि इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं, कुरान पढ़ते हैं और पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा गरीबों में खैरात, जकात और दान करते हैं। छोटी दरगाह के मोहम्मद अरमान हुसैन राही ने कहा कि यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत बरसाता है। रोजेदारों ने बताया कि जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है, अल्लाह उसे रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। मौके पर उपस्थित रोजेदार मास्टर शफीर खान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है और यह एकजुटता से सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रमाण है। उन्होंने यह भी बताया कि रमजान माह में अल्लाह एक नेकी के बदले 70 गुना सवाब बढ़ा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कटिहार ने बेगूसराय को एक विकेट से हराया:बीसीए सीनियर वनडे ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीता

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे...

जरही में रामनवमी पूजा के पवन अध्यक्ष चुने गए

भास्कर न्यूज | डंडई डंडई प्रखंड क्षेत्र के ग्राम...

What is force majeure and why are some Gulf countries invoking it? | US-Israel war on Iran

NewsFeedSeveral Gulf energy producers have declared force majeure on...

From Rahul Dravid and Shubman Gill to Mithali Raj and Smriti Mandhana, list of prominent winners

4 min readMar 15, 2026 11:01 PM IST Star batters...
Join Us WhatsApp