बंगाल में पांच लाख से अधिक वोटर पहली बार देंगे वोट, SIR के बाद आयेगा फाइनल डाटा

Date:

बंगाल में पांच लाख से अधिक वोटर पहली बार देंगे वोट, SIR के बाद आयेगा फाइनल डाटा

Bengal Election 2026 Date : कोलकाता. चुनाव आयोग चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 4 मई को होगी. इस बार अब तक के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में कुल 64561152 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 108549 मतदाता सर्विस वोटर हैं. आम वोटरों की संख्या 64452609 है. माना जा रहा है कि SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस आंकड़े में बढोतरी होगी.

चार लाख से अधिक दिव्यांग वोटर

बंगाल में इस बार बड़ी संख्या में युवा वोटरों को लिस्ट में शामिल किया गया है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बंगाल में 18 से 19 आयु वर्ग के 5, 23,229 वोटरों को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है. SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह आंकड़े भी बढ़ने के पूरी संभावना है. बंगाल में वृद्ध वोटरों की संख्या करीब 4 लाख है. चुनाव आयोग के अनुसार इस बार 378979 सीनियर सिटीजन अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसी प्रकार बंगाल में दिव्यांग वोटरों की संख्या 416089 है. बंगाल में थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या भी एक हजार से अधिक है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में 80 हजार से अधिक होंगे पोलिंग स्टेशन

बंगाल में करीब साढ़े छह करोड़ वोटरों के लिए चुनाव आयोग इस बार 80,719 पोलिंग बूथ बनाने जा रहा है. यह पिछले लोकसभा चुनाव में बनाये गये पोलिंग बूथ 80,530 से अधिक है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने के लिए चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 को वोटिंग, 4 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव तारीखों का एलान

Also Read: बंगाल में विचाराधीन वोटरों को लेकर सस्पेंस, जानें कहां तक पहुंचा है SIR का काम

Also Read: अगले सप्ताह आयेगी पहली सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट, 34 प्रतिशत नाम कटने की संभावना

The post बंगाल में पांच लाख से अधिक वोटर पहली बार देंगे वोट, SIR के बाद आयेगा फाइनल डाटा appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India’s strength lies in safeguarding Constitution, institutions: Manish Tewari

4 min readChandigarhMar 15, 2026 11:15 PM IST Written by...

कलयुग से मुक्ति का एकमात्र साधन भक्ति : आचार्य आशीष

भास्कर न्यूज | गढ़वा प्रखंड के जोबरइया गांव में...
Join Us WhatsApp