Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

इफ्तार पार्टी में जुटे धर्मावलंबी

खरौंधी | प्रखंड के बजरमरवा अंजुमन कमेटी के सदर अनवर आलम ने शुक्रवार को खरौंधी बाजार स्थित अपने आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी दिया। पवित्र रमजान के अवसर पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने पूरे दिन का रोजा खोलने से पहले अल्लाह की इबादत की और देश-दुनिया में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। उपस्थित लोगों ने कहा रमजान का महीना त्याग, संयम, सहिष्णुता और इंसानियत का संदेश देता है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर बजरमरवा अंजुमन कमेटी की ओर से सभी लोगों को पवित्र माह रमजान की शुभकामनाएं दी गईं। कमेटी के सदर अनवर आलम ने कहा रमजान का महीना हमें जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में एकजुटता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में देवदत्त प्रसाद आर्य, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, लेयाकत अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, डॉक्टर एम खान, डॉक्टर कादिर अंसारी, फिरोज अंसारी, असलम अंसारी, विनोद यादव, बबलू चंद्रवंशी, शशि पासवान सहित कई लोग शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles