16 March 2026 Love Rashifal: सोमवार, 16 मार्च 2026 को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः30:14 बजे तक प्रभावी रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा। यह ज्योतिषीय संयोग प्रेम और रिश्तों से जुड़े मामलों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आज का दिन आपके रिश्तों में भावनाओं की गहराई, आपसी समझ और नई शुरुआत लाने की क्षमता रखता है; इसलिए, अपने साथी के साथ समय बिताना और खुलकर, बेझिझक बातचीत करना विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
Kharmas 2026: मार्च में कब से लग रहा है खरमास? जानें कब से लगेगा विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक
Chaitra Navratri 2026: डोली में सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य

2 of 13
16 मार्च का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। परिवार के मामलों में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी और रिश्तेदारों का असर भी रहेगा। रिश्तों में भरोसा बनाने पर जोर दें। पुराने रिश्ते पहले की तरह ही मजबूत रहेंगे।

3 of 13
16 मार्च का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पर्सनल मामलों को आप मैनेज करने में सफल होंगे। निजी रिश्ते बेहतर होंगे और परिवार के साथ खुशियां बांटेंगे। दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। जान-पहचान वालों और करीबियों के साथ यादगार समय बिताएंगे। भाई-बहनों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।

4 of 13
16 मार्च का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। प्यार और स्नेह की अपनी कोशिशें जारी रखें। ऐसा करने से आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे । आप अपने परिवार वालों पर ध्यान देंगे। हर कोई सपोर्टिव रहेगा, इसलिए खुद को और अपने रिश्तों को संभालने पर पूरा ध्यान दें।

5 of 13
16 मार्च का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तेदारों की बातों को नजरअंदाज न करें। सबके साथ तालमेल बेहतर होगा। पार्टनर के साथ भी आपका रिश्ता गहरा होगा। अपने प्यार और लगाव का इजहार करने से आपके रिश्तों में नजदीकियां आएंगी ।




