मजदूर से दोस्ती कर ठगे 25 हजार रुपए:कोडरमा रेलवे स्टेशन पर हुई घटना, ठग बैंककर्मी बनकर आया सामने

Date:


कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास एक ठगी का मामला सामने आया है। हजारीबाग के चौबे निवासी जनार्धन पंडित, जो गुजरात में मजदूरी करते हैं, उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी बातों में फंसाकर 25 हजार रुपए की ठगी कर ली। यह घटना 14 मार्च को हुई, जब जनार्धन गांधीधाम से गरबा एक्सप्रेस ट्रेन से कोडरमा पहुंचे थे। जनार्धन पंडित सोमवार को कोडरमा स्टेशन पर उतरने के बाद अपने घर चौबे जाने के लिए स्टेशन के बाहर से सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर एक अनजान व्यक्ति से हुई। उस व्यक्ति ने जनार्धन से बातचीत शुरू की और अपना नाम संजय कुमार बताया। उसने जनार्धन से उनके घर का पता पूछा और जब जनार्धन ने बताया कि वह चौबे के रहने वाले हैं, तो संजय ने भी खुद को चौबे का निवासी बताया और कहा कि वह भी वहीं जा रहा है। बैंक संबंधी मामलों में मदद करने का आश्वासन भी दिया संजय की बातों पर जनार्धन को भरोसा हो गया और वे उसके साथ स्टेशन से बाहर आ गए। संजय ने जनार्धन को अपनी गाड़ी में चौबे चलने का प्रस्ताव दिया। उसने खुद को बैंककर्मी बताया और भविष्य में बैंक संबंधी मामलों में मदद करने का आश्वासन भी दिया। बातचीत के दौरान, संजय ने जनार्धन को अपना एक बैग यह कहकर थमा दिया कि इसमें 25 हजार रुपए हैं और इसे संभालने को कहा। इसके बाद, संजय जनार्धन का बैग कुछ कागजों पर मुहर लगवाने के बहाने अपने साथ ले गया और फरार हो गया। जनार्धन को बाद में ठगी का एहसास हुआ। इधर, काफी देर बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं आया तो ये उसे ढूंढने लगे। जब वह नहीं मिला तो जनार्धन मामले की शिकायत करने तिलैया थाना पहुंचे और उसके द्वारा दिए गए बैग की तलाशी ली। जिसमें वह बैग पूरी तरह से खाली था। इसी बीच जब उन्होंने अपने खाते की जांच की तो पाया की उनके खाते से 25 हजार रुपए भी गायब थे। इधर, पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने बताया कि जब यह अपने मोबाइल का लॉक खोलकर अपने घर फोन पर बात कर रहे थे, इस दौरान ही उसने इनका मोबाइल का पासवर्ड भी देख लिया था और किसी व्यक्ति से बात करने के नाम पर उनके फोन का इस्तेमाल भी किया था। बैग में 5 हजार नगद रुपए व बैंक के कुछ कागजात भी थे
इन्हें शक है कि इसी बीच उसने उनके खाते से 25 हजार रुपए भी उड़ा लिए। वहीं, उन्होंने बताया कि उनके बैग में 5 हजार नगद रुपए व बैंक के कुछ कागजात भी थे, जो ठग अपने साथ ले गया। इधर ,आवेदन मिलने के बाद पुलिस जनार्दन के बताए जगह पर जाकर, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। जिससे ठग का पता लगाया जा सके। बताते चलें कि सरकार द्वारा ठगी से बचने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियानों के बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं और अनजान व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय जानकारी भी साझा करते रहे हैं। जिसके कारण वह आए दिन ठगी का शिकार हो रहे हैं। इधर तिलैया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें और संदेह होने पर तुरंत नजदीकी थाना को इसकी सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trial begins against six in Vaishnavi Hagavane dowry death case

3 min readPuneMar 16, 2026 09:39 PM IST The trial...

Chatra Air Ambulance Crash: Second Engine Found in Jungle

सिमरिया में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे...
Join Us WhatsApp