Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झामुमो स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी: असम चुनाव में झामुमो दिखायेगी ताकत, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन सहित 20 स्टार चुनाव प्रचारकों की लिस्ट जारी…

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, डॉ सरफराज अहमद, जोबा माझी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जो राज्यभर में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
________________________________________
JMM Star Pracharal List: आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कुल 20 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है, जो असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के अनुसार इस चुनाव अभियान का नेतृत्व झामुमो के अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। उनके साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेता भी असम में चुनाव प्रचार के दौरान सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इन नेताओं को बनाया गया स्टार प्रचारक

झामुमो की ओर से जारी सूची में डॉ सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और डॉ लुईस मरांडी के नाम शामिल हैं।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन सभी नेताओं का अलग-अलग क्षेत्रों में जनाधार और संगठनात्मक अनुभव है, जिसका फायदा चुनाव प्रचार के दौरान मिलेगा। स्टार प्रचारकों की टीम असम के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनसभाएं, रोड शो और चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी।

असम में करेंगें चुनाव प्रचार

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार स्टार प्रचारकों की टीम असम में अपने प्रचार कार्यक्रमों के लिए वायु मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग से यात्रा करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से संबंधित अधिकारियों को सूचना भी भेजी गई है। पार्टी ने चुनाव आयोग और प्रशासन से अनुरोध किया है कि असम राज्य की सीमा के भीतर प्रचार अभियान के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली गाड़ियों के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति और पास जारी किए जाएं, ताकि प्रचार कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित किए जा सकें।

असम में संगठन को मजबूत करने की कोशिश

झामुमो का मानना है कि असम में भी पार्टी के विचार और आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर समर्थन बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए पार्टी ने इस चुनाव में सक्रिय भागीदारी का फैसला किया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि असम में कई क्षेत्रों में झारखंड और पूर्वोत्तर के आदिवासी समुदायों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

img 20260316 wa0019
img 20260316 wa0019
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles