Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आचार संहिता के बीच दुर्गापुर में सोलर लाइट लगाने पर बवाल, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में तनातनी

आचार संहिता के बीच दुर्गापुर में सोलर लाइट लगाने पर बवाल, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में तनातनी

दुर्गापुर.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. भारत निर्वाचन आयोग(ईसीआइ) के कार्यक्रम के अनुसार राज्य की कुल 294 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में आगामी 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को की जायेगी. ऐसे में चुनाव प्रक्रिया के दौरान नये विकास कार्यों व उद्घाटन कार्यक्रमों पर रोक या पाबंदी लगा दी गयी ह

सोलर लाइट लगाने को लेकर बवाल

इसी बीच, सोमवार को दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड 20 में सोलर लाइट लगाने को लेकर बवाल हो गया. स्थानीय सूत्रों के दावे पर यकीन करें, तो दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लखन चंद्र घरुई के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता इलाके में सोलर लाइट लगाने के लिए पहुंचे थे. इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता आसपास के लोगों के साथ मिल कर जोरदार विरोध करने लगे.

कुछ ही देर में तृणमूल के पूर्व पार्षद रमा प्रसाद हलदार भी मौके पर पहुंच गये और भाजपा पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया. इसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सोलर लाइट लगाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को वहां से खदेड़ दिया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव व उत्तेजना की स्थिति बन गयी.

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बिगड़ती स्थिति नियंत्रित की. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया गया. चुनावी माहौल के बीच इस घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है और स्थानीय लोग भी हालात पर नजर बनाये हुए हैं. इसे लेकर कोशिश के बावजूद भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है.

The post आचार संहिता के बीच दुर्गापुर में सोलर लाइट लगाने पर बवाल, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में तनातनी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles