भास्कर न्यूज|गुमला बिशुनपुर प्रखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर कुल 11 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा। रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। नागरिकों से अपील की गई कि वे आगे भी ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान करें।
बिशुनपुर में शिविर आयोजित 11 यूनिट रक्त संग्रहित
Date:




