BJP ऑफिस में फूटे पटाखे-मखाने की माला से स्वागत:नितिन नवीन जीत पर बोले- एकता का परिणाम, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर तंज- वो बंगाल में ही रहें

Date:


बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत के बाद पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव मनाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन और शिवेश राम जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नितिन नवीन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री मंगल पांडेय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और मखाना का माला पहनाया गया। सबसे पहले देखें जीत के जश्न के बाद की तस्वीरें… यह जनता की जीत है- सम्राट चौधरी राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। बिहार की जनता ने एनडीए पर भरोसा जताया है और विधायकों ने एकजुट होकर इस जीत को संभव बनाया है। मैं सभी विधायकों का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमें समर्थन दिया और यह जीत दिलाई। यह लोकतंत्र में जनता के विश्वास और एनडीए की एकजुटता का परिणाम है। राजद प्रत्याशी की हार के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के बंगाल जाने के सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें बंगाल में रहना है तो वहीं रहें। राजद के प्रत्याशी भ्रष्टाचार से जुड़े रहे हैं। प्रदेश की जनता सब कुछ जानती है। बिहार में एक भी घुसपैठियों रहने नहीं दिया जाएगा साथ ही सम्राट चौधरी ने राज्य में घुसपैठ के मुद्दे पर भी कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा, सरकार घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उनके मुताबिक अब तक बड़ी संख्या में लोगों के दस्तावेज रद्द किए जा चुके हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी घुसपैठिया नहीं रहने दिया जाएगा। विधायकों की एकता का परिणाम है यह जीत- नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने इस जीत को एनडीए की एकजुटता और नेतृत्व के प्रति विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ विधायकों की एकजुटता को जाता है। नितिन नवीन ने आगे कहा, मैं बिहार की जनता का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमेशा मुझे आशीर्वाद दिया। अब तक वह एक विधायक के रूप में पटना और बिहार की जनता के लिए काम करते रहे हैं, लेकिन अब राज्यसभा सांसद के रूप में पूरे राज्य और देश के स्तर पर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। नितिन नवीन ने विशेष रूप से पटना की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें हमेशा अपना स्नेह और समर्थन दिया है और वह सांसद के रूप में भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Can Its Railways Segment Drive Future Share Price Growth?

SYNOPSIS: BofA upgraded this India-based automotive technology company to...

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश, कोलकाता में गिरे ओले

मुख्य बातें Kolkata Weather: कोलकाता: बंगाल में तेज हवा के...

बिहार के बाद अब दीपांकर की नजर बंगाल पर, 10 सीटों पर माले उतारेगा उम्मीदवार

मुख्य बातेंवाममोर्चा का हिस्सा होगा मालेजनाधार बढ़ने की उम्मीदआईएसएफ...

Stock market today (March 17, 2026): Nifty50 opens flat; BSE Sensex down 50 points – The Times of India

Stock market today (AI image) Indian markets recovered...
Join Us WhatsApp