Giridih News :सुमित कुमार निर्विरोध बने गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर

Date:

निर्धारित प्रक्रिया के तहत डिप्टी मेयर पद के लिए सुमित कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया, लेकिन समय सीमा के भीतर उनके खिलाफ कोई अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आया. इसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. डीडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी स्मृता कुमारी ने औपचारिक घोषणा करते हुए सुमित कुमार को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा. इसके बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलायी गयी. इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जनता के विश्वास से मिली जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. इसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना चाहिए.

नये डिप्टी मेयर बोले : विकास कार्यों को मिलेगी गति

नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्यों को समान रूप से आगे बढ़ाया जायेगा और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Can Its Railways Segment Drive Future Share Price Growth?

SYNOPSIS: BofA upgraded this India-based automotive technology company to...

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश, कोलकाता में गिरे ओले

मुख्य बातें Kolkata Weather: कोलकाता: बंगाल में तेज हवा के...

बिहार के बाद अब दीपांकर की नजर बंगाल पर, 10 सीटों पर माले उतारेगा उम्मीदवार

मुख्य बातेंवाममोर्चा का हिस्सा होगा मालेजनाधार बढ़ने की उम्मीदआईएसएफ...

Stock market today (March 17, 2026): Nifty50 opens flat; BSE Sensex down 50 points – The Times of India

Stock market today (AI image) Indian markets recovered...
Join Us WhatsApp