Bhagalpur news अज्ञात वाहन के धक्के से बच्चा घायल

Date:

Bhagalpur news अज्ञात वाहन के धक्के से बच्चा घायल

सुलतानगंज मिरहट्टी गांव के समीप सड़क किनारे खेल रहे एक पांच वर्षीय बच्चे को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे की पहचान मिरहट्टी के शिवराज कुमार (पांच) के रूप में की गयी. घटना के बाद आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को उठाकर रेफरल अस्पताल सुलतानगंज ले गये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने बच्चे की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया.

युवती के अपहरण का आरोप, मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी

शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती की मां ने सुलतानगंज थाना में आवेदन देकर एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मां ने बताया कि आठ मार्च को उसकी पुत्री आवश्यक सामान खरीदने बाजार गयी थी. देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिवार के लोगों को चिंता हुई. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं कोई सुराग नहीं मिला. मां ने बताया है कि पांच मार्च को मुंगेर जिले के एक गांव का एक युवक उनके घर आया था. वह उनकी पुत्री से जबरन शादी करने की बात कर रहा था. परिवार के लोगों ने विरोध किया, तो युवक ने धमकी दी थी कि वह उनकी बेटी को भगा ले जायेगा. परिजनों का आरोप है कि उसी युवक ने अपने भाई के साथ मिल उनकी पुत्री को शादी की नीयत से भगा ले गया है. पुलिस ने बताया कि युवती की मां के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

खेलने के समय दीवार से गिरकर बच्चे की मौत

पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र के मो जसीम का पुत्र मो सब्बानी (12) की मौत दीवार से गिर कर हो गयी. खेलने के दौरान यह हादसा हुआ.आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. एक और जहां ईद को लेकर पूरे गांव में खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी वहीं मौत के बाद परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में मातम फैल गया. माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp