Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पेट्रोल हादसा मामले की एसडीएम ने की जांच


चिनियां | चिनियां थाना परिसर में ईद, रामनवमी पूजा और सरहुल पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अमित कुमार ने की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चिनियां अंचल पदाधिकारी उमेश्वर कुमार यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर ईद उल फितर, रामनवमी पूजा और सरहुल पुजा त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। शांति समिति के बैठक में अंचल पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधि और आम लोगों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार को मनाने की अपील की। बैठक में अंचल रामेश्वर सिंह, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, उप मुखिया पति सह समाजसेवी रवि प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता कपिल प्रसाद, उमेश सिंह, रामसागर यादव, मुखलाल, भरत सिंह, भुखन कोरवा, बंधु राम, सुरजमल साव, रामबदन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। गढ़वा | प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल ले रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना के बाद आग की चपेट में आने से हुई मौत मामले की सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने जांच की। ओबरा जाने पर स्थानीय लोगों ने एसडीएम को बताया कि वह पंप से पेट्रोल लेकर गांव में खुदरा-बिक्री किया करते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित पेट्रोल पंप पहुंचकर कर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ की तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिजनों और घटना के समय मौजूद चश्मदीद लोगों से भी बातचीत कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मृतक के आश्रितों के जीवन यापन से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि प्लास्टिक के गैलन अथवा असुरक्षित बर्तनों में पेट्रोल की बिक्री नहीं की जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles