“आंटी जी! आपको राज्यपाल बनवा दूं क्या” लाखों की ठगी का सबसे अजीब मामला, मां को राज्यपाल और बेटे को हीरो बनाने का किया वादा, शातिर ने उड़ा दिये सबके होश…

Date:

एक शातिरयुवक ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर एक परिवार को पहले बेटे को फिल्म हीरो बनाने और फिर मां को राज्यपाल बनवाने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
________________________________________

Crime News/17.3.26: अब तक तो ठगी नौकरी दिलाने या अन्ह दूसरे लालच देकर होती थी, लेकिन पहली बार किसी महिला को “राज्यपाल” बना देने के नाम पर ठग लिया गया। पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना की है, जहां एक शातिर ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर मां-बेटे से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि ठग ने पहले बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बनाने का सपना दिखाया और बाद में उसकी मां को राज्यपाल बनवाने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता रहा। पीड़िता की शिकायत पर राजीव नगर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि युवराज प्रताप सिंह नाम के युवक ने उनके बेटे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के माध्यम से संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने खुद को बेहद प्रभावशाली और बड़े लोगों से जुड़ा हुआ बताया। भरोसा दिलाने के लिए उसने प्रसिद्ध कलाकारों के साथ अपनी तस्वीरें भी भेजीं और दावा किया कि उसके फिल्म जगत और राजनीति में बड़े संपर्क हैं।

बेटे को हीरो बनाने का सपना दिखाया

पीड़िता के अनुसार आरोपित ने उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कराने का वादा किया और कहा कि वह उसे एक फिल्म में नायक बना सकता है। अपनी पहचान पुख्ता करने के लिए उसने अपना पहचान पत्र भी WhatsApp के जरिए भेजा। इतना ही नहीं, भरोसा बढ़ाने के लिए वह कई बार फोन पर किसी बड़े राजनेता की आवाज में बातचीत भी करवाता था।

पीड़िता ने बताया कि कई बार वह कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए दो अन्य युवकों को भी जोड़ देता था, जिन्हें वह उस राजनेता का निजी सहायक (PA) बताता था। इस तरह धीरे-धीरे उसने परिवार का भरोसा जीत लिया और उनसे पैसे लेने लगा। इसी दौरान वह करीब पांच लाख रुपये ले चुका था।

मां को राज्यपाल बनाने का झांसा

इसके बाद आरोपित ने ठगी का दायरा और बढ़ाते हुए पीड़िता को यह कहकर झांसा दिया कि उनका नाम राष्ट्रपति के पास राज्यपाल पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। उसने दावा किया कि राजनीतिक संपर्कों के जरिए यह संभव हो सकता है और इसके लिए कुछ खर्च करना पड़ेगा।
इतना ही नहीं, आरोपित ने मां-बेटे को शिमला में जमीन दिलाने और पटना के एसकेपुरी तथा दिल्ली में मकान दिलाने का भी लालच दिया। इस बहाने वह उन्हें शिमला भी ले गया और वहां होटल का किराया बताकर करीब एक लाख रुपये और ले लिए।

धमकी मिलने पर पुलिस से की शिकायत

कुछ समय बाद जब मां-बेटे को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपित उन्हें डराने और धमकाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत राजीव नगर थाने में दर्ज कराई।पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आवेदन में एक आरोपित का मोबाइल नंबर भी दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन और पहचान की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Navratna stock in focus after receiving ₹1,011 Cr in orders

Synopsis:  A stock delivering a 3-year compounded return of...

Millions without electricity as power grid collapses

"There is no water because there is no electricity...

Suryakumar: ‘The percentage I tried to get in school and college, I’m getting in cricket’

Suryakumar Yadav's T20I side "wanted to win the ...
Join Us WhatsApp