Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डालमियानगर में भतीजे ने की चाचा के घर चोरी:4 लाख नगद और जेवरात चुराए थे, आरोपी के पास से थियार और जिंदा कारतूस; मामले मे दो गिरफ्तार


रोहतास में 16 मार्च हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग भतीजे ने ही चाचा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें उसने 4 लाख कैस और करीब 10 लाख के सोने के गहने भी चुराए थे। शिकायत के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामाले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसके पास से कई हथियार भी बरामद हुए है जिनका इस्तेमाल वह चोरी के लिए करता था। पूरा मामला डालमियानगर थाना क्षेत्र की है।

क्या क्या चोरी हुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी वन गौरव यादव ने बताया कि 16 मार्च को प्रयाग बिगहा निवासी नागेंद्र सिंह उर्फ नंद सिंह ने अपने घर से 4 लाख रुपये नकद और लगभग 8 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों के तलाश में जुट गई। उन्होंने आगे कहा कि जांच में पता चला की चोरी किसी और ने नहीं बल्कि शिकायतकर्ता के ही भतीजे ने की है।

1 लाख खाते में जमा किया जबकि 3 लाखि ई-रिक्शा वाले ने छीना पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे पकड़ लिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान चोरी के सभी गहने, 24,000 रुपये नकद वाला पर्स, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बालक ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी किए गए 4 लाख रुपये में से 1 लाख रुपये उसने डेहरी स्टेशन पर एक साइबर कैफे से अपने खाते में जमा कराए थे। शेष 3 लाख रुपये जिस ई-रिक्शा से वह वापस आ रहा था, उसके चालक और दो अन्य सहयोगियों ने मथुरी पुल के पास छीन लिए थे।

अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक राजू कुमार (रतु बीघा निवासी) और उसके एक सहयोगी नीतीश कुमार (मथुरी निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3 लाख रुपये और ई-रिक्शा भी बरामद किया गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने चोरी के इस मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए चोरी के रुपये और गहने बरामद किए हैं। इस मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को नियमानुसार निरुद्ध किया गया है, जबकि दो अभियुक्तों राजू कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और आगे की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles