धनबाद में पत्रकार के घर लाखों की चोरी:चिरकुंडा की तालडांगा कॉलोनी से जेवर-नकदी गायब, घर पर लगा था ताला

Date:


धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र की तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में एक पत्रकार के घर लाखों की चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने पत्रकार प्रवीण चौधरी के घर को निशाना बनाया। यह घटना तब हुई, जब चौधरी अपने परिवार के साथ इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। प्रवीण चौधरी 12 मार्च को दिल्ली गए थे और 17 मार्च को लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखी दो सोने की चेन, तीन जोड़ी सोने की बाली, दर्जनों चांदी के सिक्के और लगभग 30 हजार रुपए नगद चुरा लिए। चोरी हुई संपत्ति का अनुमानित मूल्य 5 से 6 लाख रुपए बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद ऐसी वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस फिलहाल मामले का खुलासा करने और चोरों को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रमजान माह में शब-ए-कद्र पर की खुदा की इबादत

हुसैनाबाद |झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तहत मुख्यमंत्री...

Trump says US does not ‘need’ Strait of Hormuz help, despite appeal | US-Israel war on Iran News

President Donald Trump has said that the United States...

शंकरपुर में ईद की तैयारी:मस्जिदों और ईदगाहों में रंग-रोगन और सफाई, 20 मार्च को मनाया जाएगा त्योहार

शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर की तैयारियां अंतिम चरण...
Join Us WhatsApp