Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कारोबार और कृषि बाजारों तक पहुंचेगी पेंशन की जानकारी, 10 अक्टूबर को बंगाल के पूर्व बर्धमान में एनपीएस संचय यात्रा

NPS Sanchay Yatra: पश्चिम बंगाल में पेंशन जागरूकता बढ़ाने के लिए चल रहा एनपीएस संचय यात्रा (NPS Sanchay Yatra) शनिवार 10 अक्टूबर को पूर्व बर्धमान पहुंचेगा. NPS दिवस 2026 अभियान के तहत चल रही यह यात्रा जिले के ऐसे प्रमुख कारोबारी और कृषि केंद्रों तक जायेगी, जहां आम नागरिकों, कारोबारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों तक पेंशन योजना की जानकारी पहुंचाने की तैयारी है.

तीन अहम केंद्रों पर पहुंचेगी एनपीएस संचय यात्रा

पूर्व बर्धमान में यात्रा के दौरान बर्धमान टाउन राइस मिल क्लस्टर (Bardhaman Town Rice Mill Cluster), कलना रिवरिन एग्री मार्केट (Kalna Riverine Agri Market) और कटवा कृषि बाजार (Katwa Krishi Bazar) को प्रमुख पड़ाव बनाया गया है. इन स्थानों पर नागरिकों को नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) यानी NPS और व्यवस्थित पेंशन प्लानिंग के महत्व की जानकारी दी जायेगी.

मौके पर ही NPS खाते और योगदान की जानकारी

यात्रा में प्रशिक्षित प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. वे लोगों को एनपीएस संचय (NPS Sanchay) की सुविधाओं, एनपीएस (NPS) खाता खोलने और उसमें योगदान करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे. पेंशन प्लानिंग से जुड़े सवालों का जवाब भी मौके पर दिया जायेगा. नागरिकों के बीच जागरूकता सामग्री भी वितरित की जायेगी.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु सरकार ने पश्चिम बंगाल आवास योजना का नाम बदला, 10 लाख से अधिक लाभुकों को मिली दूसरी किस्त

बैंक अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

अभियान के दौरान यूको बैंक (UCO Bank) और अन्य बैंकों के अधिकारी भी उन जगहों पर रहेंगे, जहां यह अभियान जायेगा. इसका उद्देश्य एनपीएस से जुड़ी जानकारी लेने वाले नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और इच्छुक लोगों को संबंधित सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद करना है.

दिल्ली से शुरू हुई यात्रा, बंगाल में 15 अक्टूबर तक अभियान

एनपीएस संचय यात्रा (NPS Sanchay Yatra) को 1 अक्टूबर 2026 को नयी दिल्ली से वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने रवाना किया था. पश्चिम बंगाल में यह यात्रा 1 से 15 अक्टूबर तक अलग-अलग शहरों और जिलों में पहुंचेगी. पूर्व बर्धमान में 10 अक्टूबर का पड़ाव इसी राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: 22.24 लाख प्रवासी श्रमिकों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड देगी शुभेंदु अधिकारी की सरकार

‘जल्दी और नियमित पेंशन प्लानिंग’ पर जोर

अभियान का मुख्य संदेश लोगों को समय रहते और व्यवस्थित तरीके से पेंशन की योजना बनाने के लिए जागरूक करना है. आयोजकों के मुताबिक, शुरुआती स्तर पर पेंशन प्लानिंग को लेकर जागरूकता बढ़ाने से भविष्य की वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

पूर्व बर्धमान के लिए मोबाइल जागरूकता केंद्र

एनपीएस संचय यात्रा वैन (NPS Sanchay Yatra Van) को एक तरह के मोबाइल जागरूकता केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जायेगा, जहां लोग सीधे पहुंचकर एनपीएस संचय (NPS Sanchay) से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे. अभियान के जरिये नागरिकों से इसमें शामिल होने और पेंशन जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाने की अपील की गयी है.

कारोबार से कृषि तक पहुंचने की कोशिश

पूर्व बर्धमान में यात्रा के लिए चुने गये 3 स्थान इस अभियान को खास बनाते हैं. राइस मिल क्लस्टर से लेकर नदी किनारे के कृषि बाजार और कटवा कृषि बाजार तक पहुंच बनाकर NPS जागरूकता को अलग-अलग आर्थिक गतिविधियों से जुड़े लोगों तक ले जाने की कोशिश की जा रही है.

The post कारोबार और कृषि बाजारों तक पहुंचेगी पेंशन की जानकारी, 10 अक्टूबर को बंगाल के पूर्व बर्धमान में एनपीएस संचय यात्रा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles