Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में अस्पताल के पास बाइक चोरी करते पकड़ाया:पूछताछ में अन्य चोरी की बाइक भी बरामद, गिरोह का खुलासा संभव


बांका ज़िले के अमरपुर थाना क्षेत्र में अमरपुर रेफर अस्पताल के पास बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना अमरपुर अस्पताल के समीप की बताई जा रही है। बाइक चोरी करते युवक को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अमरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अमरपुर थाना में पदस्थापित दरोगा संजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आए। पुलिस द्वारा पूछताछ शुरू करने के बाद युवक की गतिविधियों और पूर्व में हुई बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई गई। चोरी की बाइक बरामद कर थाना लाया पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि अमरपुर थाना क्षेत्र से पूर्व में एक बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने जब हिरासत में लिए गए युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी की बाइक के संबंध में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अमरपुर बाजार से चोरी की बाइक बरामद कर उसे थाना लाया। पकड़े गए बाइक चोर की पहचान भागलपुर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। उसने पूछताछ के दौरान अपना पता साह मार्केट के पास बताया है। बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और बाइक चोरी की अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है। अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर बाइक चोरी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी फिलहाल पुलिस बरामद बाइक और गिरफ्तार युवक से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने अकेले चोरी की घटना को अंजाम दिया था या उसके साथ गिरोह के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles