जमुई में जेसीबी से घर-दुकान गिराया, दो अरेस्ट:चरका पत्थर थाना क्षेत्र के बिछगढ़ गांव में पीड़ित परिवार बेघर, लाखों का नुकसान

Date:


जमुई के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के बिछगढ़ गांव में दबंगों ने एक परिवार के घर और दुकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित सुकर मिस्त्री संजय विश्वकर्मा और जोगिंदर विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि मुन्ना बरनवाल, कैलू यादव, विपिन ठाकुर और जढू ठाकुर सहित अन्य लोगों ने जबरन उनके घर और दुकान पर जेसीबी चलाकर उसे गिरा दिया। इस कार्रवाई में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के समय पीड़ित परिवार ने गांव में मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आया। सूचना मिलने पर चरका पत्थर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धीरज कुमार और कैलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp