ऑपरेशन के बाद महिला की मौत लापरवाही का आरोप, हंगामा

Date:


भास्कर न्यूज|गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में सोमवार को इलाज के दौरान 35 वर्षीय नीलम देवी ( पति मुकेश मंडल, ग्राम जीतकुंडी, थाना डुमरी) की मौत हो गई। इस घटना से परिजन आक्रोशित हो गए और नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉ. नीरज डोकानिया पर ऑपरेशन करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा िकया। नीलम के पति मुकेश ने आरोप लगाया िक सोमवार सुबह 9 बजे जब वह आईसीयू में पत्नी की देखने गया, तो उन्हें स्टाफ ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद अनहोनी की आशंका हुई। फिर किसी तरह करीब दो बजे जब परिजन आईसीयू पहुंचे, तो देखा कि नीलम बेड पर मृत पड़ी थी। यह देख परिजन नर्सिंग होम परिसर में ही रोने चिल्लाने लगे। परिजनों की आवाज को अस्पताल प्रबंधन ने दबाने की भी कोशिश की। लेकिन जब सफल नहीं हुए और इस बीच मृतक के गांव से काफी संख्या में लोग पहुंच चुके थे और हो हंगामा करने लगा। इस बीच अस्पताल प्रबंधन भी तेवर में आ गया और स्टाफ व गार्ड लाठी डंडा से लोगों की पिटाई करने लगे। जिसमें मुकेश सहित कई लोग घायल हो गए। मुकेश ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उसक पत्नी की मौत हुई। स्थिति को देखते हुए नर्सिंग होम प्रबंधन ने एसपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज कुमार सिंह, डीएसपी मंटू कुमार, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना और पचंबा थाना प्रभारी सहित 30 से अधिक पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत किया और आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Can’t go downstairs to hotel bar’: MS Dhoni’s ‘Shisha man’ secret revealed | Cricket News

MS Dhoni (BCCI/IPL Photo) NEW DELHI: Former Chennai...

Sai Parenterals fixes price band of Rs 372-392 per share for IPO opening March 24 | India News

Hyderabad: Pharma player SAI Parenteral’s Limited has...

India's cheap weight-loss drugs could reshape global obesity fight

With India’s semaglutide patent expiring on 20 March, about...
Join Us WhatsApp