Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिला सिपाही के पेट-पीठ पर चाकू से हमला:गोपालगंज में ड्यूटी पर जाने के दौरान हादसा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा


गोपालगंज में ड्यूटी पर जा रही एक महिला सिपाही पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड स्थित डीटीसी आवास के समीप हुई। हमले में महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला सिपाही की पहचान संध्या यादव के रूप में हुई है, जो कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात हैं। बताया गया कि संध्या यादव अपने आवास से कोर्ट परिसर में ड्यूटी के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके पेट और पीठ पर चोटें आईं और वह गिर गईं। पुलिस ने आरोपी को मौके पर पकड़ा हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा, जिसे यातायात पुलिस के जवानों ने मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस उससे हमले के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड के पास डी.डी.सी. आवास के समीप एक महिला सिपाही पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सहदुल्लेपुर गांव निवासी हैदर अली के रूप में हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू पुलिस ने पीड़ित सिपाही का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में घायल सिपाही का इलाज सदर अस्पताल, गोपालगंज में कराया जा रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वर्त्तमान मे विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles