Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अरवल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:मौके पर हुई मौत, गुस्साए लोगों ने NH-139 जाम किया


अरवल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश बाजार के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद सड़क जाम, लोगों में आक्रोश
मृतक की पहचान 47 वर्षीय अनिल कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है, जो पटना जिले के दुल्हन बाजार थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव के निवासी थे। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिली। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक-खलासी को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles