बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:CM ने सम्राट के कंधे पर हाथ रखा, UGC के समर्थन में प्रदर्शन-लाठियां बरसाईं, 6 लोग जिंदा जले

Date:


आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां बुधवार को एक बार फिर TRE-4 कैंडिडेट्स सड़कों पर उतरे। पटना कॉलेज से BPSC ऑफिस तक मार्च के लिए निकले कैंडिडेट्स को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. पटना में TRE-4 कैंडिडेट्स को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका पटना में बुधवार को एक बार फिर TRE-4 कैंडिडेट्स सड़कों पर उतरे। पटना कॉलेज से BPSC ऑफिस तक मार्च के लिए निकले कैंडिडेट्स को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। प्रदर्शनकारी यहां सड़क पर लेटरकर अपना विरोध जताने लगे। प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. CM बोले- आगे यही देखेंगे, सम्राट के कंधे पर हाथ रखा CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 18 मार्च को जमुई और नवादा पहुंची। नवादा में CM ने बिना नाम लिए लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था। हम लोग आए तो विकास के काम शुरू किए। वो सब गड़बड़ करते थे। वो लोग लोगों से कहते थे शाम को घर में ही रहो। बाहर मत निकलो। आज देखिए किसी तरह का डर नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 3. UGC के समर्थन में प्रदर्शन-पुलिस ने लाठियां बरसाईं पटना में UGC के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बुधवार को लाठियां बरसाईं। प्रदर्शनकारी UGC रेगुलेशन लागू करने और SC-ST, EBC-BC वर्गों के लिए 65% आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र सुबह गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास छात्र जुटे थे। यहां से प्रदर्शनकारी राजभवन के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. किशनगंज के 6 लोग इंदौर में जिंदा जले, EV चार्जिंग से आग लगी बिहार के किशनगंज के 6 लोगों की जिंदा जलने से मध्यप्रदेश के इंदौर में मौत हो गई है। हादसा बुधवार तड़के करीब 4 बजे इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुआ। जानकारी के अनुसार, एक इलेक्ट्रिक कार घर के बाहर चार्जिंग पर लगी थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें 5. मुजफ्फरपुर में पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, गोली लगने से बुजुर्ग की मौत मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प में गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया है। लोग पुलिस के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस पॉक्सो एक्ट के एक आरोप को गिरफ्तार करने गांव गई थी। पूरी खबर पढ़ें 6. नेपाल में गर्लफ्रेंड के लिए बंगला बनवा रहा था इंजीनियर बिहार में बिजली विभाग के एग्जक्यूटिव इंजीनियर मनोज कुमार रजक के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। EOU की 6 टीम ने मधुबनी, दरभंगा, सुपौल (निर्मली और करजाइन) और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक साथ धावा बोला। 8 घंटे तक चली कार्रवाई में इंजीनियर के ठिकानों से अकूत संपत्ति के दस्तावेज मिले। पूरी खबर पढ़ें 7. खगड़िया में युवक की हत्या, बेस्टफ्रेंड की पत्नी से किया था लव मैरिज खगड़िया में बुधवार की सुबह 9 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके पीट में दो गोली लगी है, जो पेट से आरपार हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय मकिन्द्र सिंह के बेटे बॉबी कुमार (25) के रूप में हुई है। युवक अपने पिता के बरसी पर पत्नी के साथ 15 मार्च को गांव लौटा था। घटना पिपरलतीफ पंचायत के मड़ैया वार्ड संख्या-12 की है। पूरी खबर पढ़ें 8. सांसद सुरेंद्र यादव का दावा, जदयू में जल्द मचेगी भगदड़ जहानाबाद में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जदयू में जल्द ही भगदड़ मचेगी और कई नेता पार्टी छोड़ेंगे। सांसद ने केसी त्यागी के इस्तीफे का हवाला देते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है। पूरी खबर पढ़ें 9. कैमूर में डीजे संचालक की पीट-पीटकर हत्या, रॉड से हमला कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में पुसौली रेलवे स्टेशन के पास एक 19 वर्षीय डीजे संचालक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर मार डाला। मृतक की पहचान पुसौली गांव निवासी रामनिवास शाह के बेटे राजा कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10. मधेपुरा में बाइक लूटकर भाग रहे 3 बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ग्रामीणों ने बाइक लूट की घटना को विफल कर दिया। बुधमा चांप के पास लूट को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। बाद में तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया। यह घटना नेहालपट्टी निवासी पवन यादव के साथ हुई। वे मुरलीगंज के जोरगामा से कटहरवा जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 11. मधुबनी में महिला को बांधकर पीटा, 4 लाख मांगने का आरोप मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के बिहारी गांव में मंगलवार को ऋण न चुकाने के आरोप में एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना बिहारी गांव के वार्ड 7 में हुई। पूरी खबर पढ़ें 12. भोजपुर में दूध-रोटी में जहर देकर विवाहिता की हत्या भोजपुर में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हुई है। मृतका के मायके वालों ने दूध-रोटी में जहर मिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव निवासी धनंजय कुमार की 20 वर्षीया पत्नी नेहा देवी है। मृतका के चाचा लक्ष्मण यादव ने बताया कि उसके पति -गोतनी खाने में जहर मिलाकर दिया है। दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। पूरी खबर पढ़ें 13. मुजफ्फरपुर में शिक्षक पर छात्रा को तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर छात्रा से सात साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पिता ने इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि टीचर ने बेटी को तीसरी मंजिल से फेंक दिया है। छात्रा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. कार्यक्रम से जा रही महिलाओं से CM बोलें- ‘काहे भाग रही हो’ CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 18 मार्च को जमुई और नवादा पहुंची। यहां CM के संबोधन के दौरान महिलाएं उठकर जाने लगीं तो मुख्यमंत्री ने मंच से ही कहा, ‘काहे भाग रही हो। अरे तुम्ही लोगों के लिए ना काम हो रहा है। तुम्हारे लिए और काम करेंगे। अभी तो जनरल बोल रहे हैं। अभी हम बोल रहे हैं तुम भाग जाओगी। सब साथियों ने आपको बहुत अच्छे ढंग से समझाया है। बैठो, सुनो क्या बोल रहे हैं। सब तुम लोगों के काम का है। इतनी देर से बैठकर देख रहे थे बहुत अच्छा लग रहा था। बोलने लगे तो भाग रही हो।’ पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा मौसम विभाग के अनुसार बिहार के सभी जिले में कल यानी गुरुवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान कई जिले का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp