![]()
शेखपुरा में जिले के बरबीघा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की छह बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चोरी की बाइकों के साथ कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर गंगटी मोड़ के पास एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की और गिरोह से जुड़े अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी। सरमेरा थाना क्षेत्र के घरयारी गांव में छापेमारी
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के घरयारी गांव में छापेमारी की। इस दौरान हीरो होंडा और पल्सर समेत छह चोरी की बाइकें बरामद की गईं। यहीं से चार अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई
गिरफ्तार युवकों की पहचान घरयारी गांव निवासी महेंद्र पासवान, बड़ी घरइयारी के आनंद मोहन यादव, छतरपुर बिंद निवासी आशीष कुमार उर्फ छोटू और सरमेरा थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी संतोष कुमार उर्फ अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। सभी गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शेखपुरा में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा:4 गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक बरामद, नालंदा में छापेमारी
Date:




