
Humayun Kabir Party Candidates: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर मुकाबला अब केवल ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी तक सीमित नहीं रह गया है. पूर्व टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को अपनी नयी पार्टी ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सनसनी फैला दी है. कबीर ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बर्जी के खिलाफ गैर-बंगाली मुस्लिम महिला पूनम बेगम को मैदान में उतार दिया है.
हुमायूं कबीर का मास्टरप्लान
- राज्य की 294 में से 182 सीटों पर चुनाव लड़ना
- भवानीपुर में गैर-बंगाली मुस्लिम चेहरा उतारकर टीएमसी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी
- फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद को टिकट देकर टीएमसी कुनबे में खलबली
- AIMIM के साथ चुनावी तालमेल करके मजबूती से बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ना
भवानीपुर में पूनम बेगम देंगी ममता को चुनौती
हुमायूं कबीर ने बताया कि दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ पूनम बेगम चुनाव लड़ेंगी. कबीर के इस दांव को अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश माना जा रहा है. उन्होंने यह भी संकेत दिये कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के साथ उनकी पार्टी का तालमेल हो सकता है, जिससे कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबला या समर्थन की स्थिति बनेगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हम 182 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. भवानीपुर में मुख्यमंत्री के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार दे रहे हैं. हमारा उद्देश्य आम जनता का वास्तविक विकास है.
हुमायूं कबीर, अध्यक्ष, आम जनता उन्नयन पार्टी
2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर
हुमायूं कबीर ने खुद भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वे मुर्शिदाबाद जिले की 2 महत्वपूर्ण सीटों रेजीनगर और नोदा से चुनाव लड़ेंगे. रविवार को पार्टी अपनी पूरी सूची घोषित करेगी. इससे पहले बुधवार को मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए घोषित नामों ने टीएमसी की चिंता बढ़ा दी है. विशेष रूप से कांडी सीट से कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासीन हैदर को टिकट देकर कबीर ने टीएमसी के अंदरूनी समीकरणों पर सीधा वार कर दिया है.
इसे भी पढ़ें
हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम
ममता बनर्जी ने मैदान में उतारे 47 मुस्लिम उम्मीदवार, हुमायूं वाली सीट पर लड़ेंगे मुस्तफिजुर
बंगाल के चुनाव में क्यों विफल हो जाती है मुसलमानों की गोलबंदी?
The post बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें, हुमायूं कबीर ने भवानीपुर में उतारा मुस्लिम उम्मीदवार appeared first on Prabhat Khabar.




