रेड़मा एसबीआइ को पुन: शुरू कराने की मांग

Date:

रेड़मा एसबीआइ को पुन: शुरू कराने की मांग

सांसद वीडी राम ने लोकसभा में उठाया मुद्दा फोटो 18 डालपीएच 5 मेदिनीनगर. पलामू के सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत मेदिनीनगर के रेड़मा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की बंद पड़ी शाखा को पुनः चालू करने तथा गढ़वा जिले के बडगढ़ और बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालयों में नयी शाखाएं खोलने की मांग उठायी. सांसद ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू और गढ़वा दोनों ही आकांक्षी जिलों में शामिल हैं. ऐसे क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार सराहनीय है, लेकिन वर्तमान में एसबीआइ सेवाओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं. उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर के घनी आबादी और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र रेड़मा में पहले संचालित SBI शाखा को बंद कर दिया गया है. इससे हजारों खाताधारकों, पेंशनभोगियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सभी ग्राहकों को मेदिनीनगर स्थित मुख्य शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो पहले से ही अत्यधिक भीड़ का सामना कर रही है. इसके कारण लंबी कतारें लग रही हैं और बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है.सांसद ने यह भी कहा कि गढ़वा जिले के बडगढ़ और बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालयों में एसबीआइ की नयी शाखाएं खोली जानी चाहिए, ताकि आदिवासी और ग्रामीण आबादी को बैंकिंग सुविधाएं, किसान क्रेडिट कार्ड और सरकारी योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण का लाभ आसानी से मिल सके.

The post रेड़मा एसबीआइ को पुन: शुरू कराने की मांग appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ecuador gang leader wanted for murder of presidential candidate arrested

Officials believe the man - known as Lobo Menor...

Bihar Anganwadi Scam | Woman Duped Rs 12,500 By Scammer

पताही थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव में आंगनबाड़ी योजना...

IPL 2026: Strongest batters for Sunrisers Hyderabad | CricTracker

Sunrisers Hyderabad have built a reputation over the years...
Join Us WhatsApp