Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में गैस अब सिर्फ होम डिलीवरी से मिलेगी:गोदाम से सीधा वितरण बंद, भीड़ और अव्यवस्था के बाद फैसला, नियम तोड़ने पर कार्रवाई


सहरसा जिला प्रशासन ने गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी शत-प्रतिशत अनिवार्य कर दी है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार के आदेश के बाद अब जिले के किसी भी गैस गोदाम या व्यावसायिक प्रतिष्ठान से सीधे सिलेंडरों का वितरण नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं को रसोई गैस केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध होगी। यह निर्णय गैस गोदामों पर उमड़ रही भारी भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से विभिन्न ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के गैस भंडारों पर उपभोक्ताओं की अत्यधिक भीड़ देखी जा रही थी, जिससे ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी थी। डिलीवरी सुनिश्चित करने की सख्त चेतावनी
प्रशासन ने सभी गैस विक्रेताओं को केवल होम डिलीवरी सुनिश्चित करने की सख्त चेतावनी दी है। यदि कोई विक्रेता अपने प्रतिष्ठान या गोदाम से गैस वितरण करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सहरसा के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा और सुरक्षा के लिए गैस गोदामों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी गैस की बुकिंग कराएं और डिलीवरी मैन के माध्यम से अपने घर पर ही सिलेंडर प्राप्त करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles