![]()
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को दावत- ए- इफतार का आयोजन हुआ। सीएम हेमंत सोरेन की ओर से रमजान के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक बड़ी संख्या में शामिल हुए। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रमजान का पाक माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने रमजान की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री, विधायक कल्पना सोरेन सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली, प्रगति, आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, डॉ. इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू, शिल्पी नेहा तिर्की आदि मौजूद थे।
सीएम हाउस में दावत-ए-इफतार:राज्य की खुशहाली व समृद्धि के लिए सामूहिक दुआ

